फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSC CHSL Mains 2023 Exam: सीएचएसएल मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, इस लिंक से करें चेक; जानें आगे का प्रोसेस

Tue, 09 Apr 2024 12:36 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSC CHSL Mains 2023 Exam: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल मेन्स परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने ओएसएससी सीएचएसएल मेन्स परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
ओडिशा लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSC CHSL Mains 2023 Result Out: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 245 मृदा संरक्षण विस्तार कार्यकर्ता रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन


प्रमाणपत्र सत्यापन दौर 20 अप्रैल, 2024 को निर्धारित है और कुल 497 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। मुख्य परीक्षा 16 और 17 मार्च, 2024 को आयोजित की गई थी।

आयोग ने ओएसएससी सीएचएसएल मेन्स 2023 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करा दिया है। परिणाम में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और श्रेणियां शामिल हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और प्रमाणपत्र सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

OSSC CHSL Mains 2023 Result Out: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवीर आधिकारिक वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, "सीएचएसएल (10+2) भर्ती परीक्षा-2023 के मृदा संरक्षण विस्तार कार्यकर्ता के पदों के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन में उपस्थित होने के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची" शीर्षक वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
इसके बाद 2023 के लिए सीएचएसएल मेन्स परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अब परिणाम डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट लें ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें