इस दिन हुई परीक्षा
आरएसएमएसएसबी सीएचओ परीक्षा 13 मार्च 2024 को दो पाली में आयोजित की गई थी। सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा अनुभाग ए में सामान्य ज्ञान से प्रश्न थे और बी में सांख्यिकी, अर्थशास्त्र और गणित के प्रश्न शामिल थे। सेक्शन ए 30 अंकों का और सेक्शन बी 70 अंकों का था। कुल प्रश्न पत्र 100 अंकों का था और उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था
RSMSSB CHO Answer Key 2024 Released: उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध "समाचार और सूचनाएं" टैब पर क्लिक करें और फिर सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
इसके बाद आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।