ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) ने राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 26 अक्तूबर 2021 से हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 25 नवंबर निर्धारित की है। आयोग ने इन भर्तियों के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि राज्य में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 606 रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार नोटिस और उसमें दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ कर ही आवेदन करें। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू में मिलने वाले अंको के आधार पर ही उम्मीदवारों को अंतिम चयन के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। स्नातकोत्तर में कम से कम 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है।
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों को पालन कर के ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) के आधिकारिक वेबसाइट
opsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे OPSC Asst Professor Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जानकारियों को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
उम्मीदवार आधिरकारिक वेबसाइट पर जाकर ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएसी) भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।