OPSC PGT Recruitment 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओपीएससी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2024 है।
ओपीएससी पीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी। जबकि विकलांग व्यक्ति जिनकी स्थायी विकलांगता 40% या उससे अधिक है, उन्हें 10 वर्ष की छूट दी गई है।