फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: भारतीय नौसेना में निकली आईटीआई पास युवाओं के लिए भर्ती, आज तक कर सकते हैं आवेदन; पढ़ें पूरा विवरण

Mon, 01 Jan 2024 09:48 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना आज नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाली है। आईटीआई पास उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ट्रेड अपरेंटिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना आज, 1 जनवरी को नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाली है। इससे पहले कि पंजीकरण विंडो बंद हो, अप्रेंटिसशिप के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर तुरंत अप्लाई कर दें। आवेदन का तरीका आगे बताया गया है।

विज्ञापन

कुल रिक्तियां

भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के लिए कुल 275 रिक्तियों को भरना है। नौसेना अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 28 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। भर्ती परीक्षा का परिणाम संभावित रूप से 2 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के अनुसार प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए कोई ऊपरी आयु प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, भूमिकाओं के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और खतरनाक व्यवसायों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को न्यूनतम कुल 55% प्रतिशत के साथ एसएससी/मैट्रिक/एसटीडी एक्स या न्यूनतम 65% कुल प्रतिशत के साथ आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक साक्षात्कार और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन चरण में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • अप्रेंटिसशिप अवसर पर जाएं > स्थापना नाम से खोजें' और बड़े अक्षरों में "NAVAL DOCKYARD" (Establishment ID: E08152800002) टाइप करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, सबमिट करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें