उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा मुख्य परीक्षा अब 24 जुलाई 2022 के बजाय 31 जुलाई 2022 को होनी तय हुई है। हालांकि आयोग ने निर्धारित तिथि पर परीक्षा न कराने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है लेकिन जारी नोटिस में इस संबंध में अपरिहार्य कारणों का होना बताया है। इस परीक्षा के जरिए लेखपाल के 8,085 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें से सामान्य वर्ग के 3271, अनुसूचित जाति के 1690, अनुसूचित जनजाति के 152 व अन्य पिछड़ा वर्ग के 2174 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा 798 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए हैं। जल्द ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। लेखपाल भर्ती परीक्षा इससे पहले 19 जून को होने वाली थी, लेकिन आयोग ने परीक्षा की तिथि बदलकर 24 जुलाई कर दी थी। अब लेखपाल भर्ती परीक्षा दूसरी बार स्थगित हुई है। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
क्या परीक्षा के पैटर्न में भी हुआ है कोई चेंज
लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा में हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी परीक्षा पैटर्न पूर्व की भांति समान है। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट को जरूर देख लें।
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किए गए नोटिस में बताया है कि यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
दो बार बढ़ाई गई तारीखें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख में दोबारा से बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 जून को आयोजित होनी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।