फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHM MP CHO Recruitment 2023: यहां चल रही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Sun, 29 Oct 2023 02:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NHM MP CHO Recruitment 2023: स्वास्थ्य फील्ड के उम्मीदवारों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मदवार नीचे पूरी जानकारी पढ़कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
NHM Recruitment 2023 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHM MP CHO Recruitment 2023: स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nhmmp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवदेन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2023 है।

विज्ञापन

NHM MP CHO Recruitment 2023: 980 पदों पर भर्ती 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 980 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/ जीएनएम/ बीएएमएस उत्तीर्ण हो और 1 सितंबर 2023 की स्थिति में वैध एवं जीवित पंजीयन होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2023 के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन

MP NHM Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट - mponline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "Click Here to Apply for Various post recruitment in NHM" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • इसके बाद पोर्टल पर दिए गये "Not registered? Create account" लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी के साथ फोटोग्राफ, सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें