फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHB Stage II Result: डिप्टी डायरेक्टर स्टेज 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक

Tue, 09 Apr 2024 01:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NHB Stage II Result: डिप्टी डायरेक्टर स्टेज 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपनी रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
डिप्टी डायरेक्टर स्टेज 2 भर्ती परीक्षा रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NHB Stage II Exam Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने डिप्टी डायरेक्टर स्टेज 2 भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा कुल 44 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट questions.nta.ac.in/NHB/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्टेज 2 परीक्षा 10 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (उप निदेशक) और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (वरिष्ठ बागवानी अधिकारी) आयोजित की गई थी। चरण I परीक्षा में कुल 523 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था, जिनमें से 302 उम्मीदवार वरिष्ठ बागवानी अधिकारी के लिए और 221 उप निदेशक पदों के लिए थे।

रिक्ति विवरण

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 44 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 19 रिक्तियां उप निदेशक के पद के लिए हैं और 25 रिक्तियां वरिष्ठ बागवानी अधिकारी के पद के लिए हैं।

परिणाम अधिसूचना में लिखा है, "उप निदेशक के पद के लिए स्टेज- II के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची अब आधिकारिक वेबसाइट, यानी https://exams.nta.ac.in/NHB/ पर घोषित की जा रही है। वरिष्ठ बागवानी अधिकारी के पद के लिए परिणाम अलग से घोषित किया जाएगा।"
विज्ञापन

एनएचडी डीडी परिणाम डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NHB/ पर जाएं।
  • अब एनएचबी में उप निदेशक के पद के लिए स्टेज- II परीक्षा के परिणाम पर क्लिक करें।
  • साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनमेंट की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें