MBBBS, BDS नर्सिंग में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा नीट 2021 (NEET) का आयोजन 12 सितंबर को होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साल 2021 के लिए आयोजित की जाने वाली मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा (NEET) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इस एग्जाम के लिए छात्रों के पास तैयारी करने के लिए बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सफलता डॉट कॉम ने छात्रों की मदद के लिए खास मैराथन क्लास की शुरुआत की है। छात्रों की सुविधा के लिए ये मैराथन क्लास बिलकुल फ्री रखी गई है।
क्यों है खास ये NEET मैराथन क्लास
नीट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि ये मैराथन क्लास उनके लिए बेहद ही खास होने वाली है। क्योंकि इस क्लास में सफलता टीम में शामिल दिल्ली के जाने-माने एक्सपर्ट आपको परीक्षा के लिए तैयार करेंगे। साथ ही अभ्यर्थी अपने किसी भी सब्जेक्ट के डाउट को सीधे सब्जेक्ट एक्सपर्ट से क्लियर कर सकते हैं।
NEET मैराथन क्लास शेड्यूल
24 Aug : HEAT AND THERMODYNAMICS
25 Aug : MECHANICAL PROPERTIES OF FLUIDS
26 Aug : SHM AND WAVE
27 Aug : ELECTRIC FIELD, POTENTIAL AND CAPACITOR
28 Aug : CURRENT ELECTRICITY AND MAGNETIC EFFECT OF CURRENT
29 Aug : EARTH MAGNETISM AND MAGNETIC MATERIAL
30 Aug : EMI AND AC
31 Aug : EMW AND GEOMETRICAL OPTICS
1 Sept : WAVE OPTICS AND OPTICAL INSTRUMENTS
2 Sept : MODERN PHYSICS
3 Sept : SEMICONDUCTOR DEVICES AND GRAVITATION
NEET मैराथन क्लास से ऐसे जुड़ें
यह स्पेशल मैराथन क्लास 24 अगस्त को आयोजित की जाने वाली है जिसके अंतर्गत आपको भौतिक विज्ञान यानि फिजिक्स के सवालों को हाल करने के लिए खास टिप्स बताए जाएंगे।24 अगस्त को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाने वाली इस मैराथन क्लास को उम्मीदवार एकदम फ्री में ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स सफलता क्लास के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर या गूगल प्ले स्टोर से Safalta-app डाउनलोड कर भी इस क्लास का लाभ ले सकते हैं।