फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022: NDA परीक्षा में पिछले 5 सालों में ऐसा रहा है कट ऑफ का गणित, इन टिप्स के जरिए कर सकते हैं इसकी पक्की तैयारी

सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का सफर - फोटो : आईएएफ ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को NDA और NA में प्रवेश मिलता है और यहाँ पर पढ़ाई तथा ट्रेनिंग के बाद इन्हें सैन्यबलों में अफसर बनने का मौका मिलता है। UPSC ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया था और अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA Online Coaching Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं। 

पिछले 5 सालों में ऐसा रहा है कट ऑफ का गणित :

परीक्षा वर्ष

लिखित परीक्षा के लिए कट ऑफ (900 मार्क्स)

लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू के लिए कट ऑफ (900 + 900 = 1800 मार्क्स)

NDA & NA (I) 2020

355

723

NDA & NA (II) 2019

346

709

NDA & NA (I) 2019

342

704

NDA & NA (II) 2018

325

688

NDA & NA (I) 2018

338

705

NDA & NA (II) 2017

258

624

NDA & NA (I) 2017

342

708

NDA & NA (II) 2016

229

602

NDA & NA (I) 2016

288

656

यह भी पढ़ें:       
विज्ञापन

NDA सैलरी       
NDA सिलेबस      
NDA एलिजिबिलिटी      
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

इन टिप्स के जरिए कर सकते हैं पक्की तैयारी :

इस परीक्षा के आयोजन में अभी लगभग 75 दिनों का वक्त बचा है। ऐसे में अगर आप अभी से भी इसके लिए बेहतर रणनीति के साथ पढ़ाई में जुट जाएं तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए कुछ टिप्स निचे दिए गए हैं।
1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी : 
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें।
विज्ञापन

2. जनरल नॉलेज और अंग्रेजी पर दे खास ध्यान :
इस परीक्षा में आपको लिखित परीक्षा के साथ साथ इंटरव्यू के दौरान भी अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना होता है। इसलिए इसपर आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा सामान्य ज्ञान भी इस परीक्षा के सिलेबस के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण है। 
3. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे। 
4. पर्सनालिटी और स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान : 
NDA/NA में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा के बाद होने वाली SSB इंटरव्यू आपके पर्सनालिटी और स्वास्थ्य पर भी आधारित होती है। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा अपनी पर्सनालिटी को और निखारने की कोशिश करें।
5. स्मार्ट तरीके से करें पढ़ाई :
आपको कड़ी मेहनत करने के बजाय स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। सबसे पहले उन विषयों की लिस्ट बनाये जिनमें आप कमजोर हैं और फिर ऐसे विषयों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दे। अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और फिर उसके अनुसार अपनी पढ़ाई करने की योजना बनाएं। 

जानें NDA परीक्षा पास करने के बाद महिलाओं की किस विंग में लगती है नौकरी

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें