फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA, Airforce,Exam, Safalta Talks 2021: ‘हौसलों में हो उड़ान तो हर मुश्किल हो जाती है आसान’, क्या है इस नौसेना के अफसर की कहानी

सार

नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं की मदद के लिए Safalta Talks ने एक खास सेशन आयोजित किया और उसमें भारतीय नेवी में फ्लाइट डाइवर कुंदन कौशिक को आमंत्रित किया।
विज्ञापन
indian navy - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लाखों ऐसे युवा हैं जो भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सपना देखते हैं और कड़ी मेहनत से उसे साकार कर दिखाते हैं। नौसेना में नौकरी ना केवल युवाओं को देश सेवा करने का मौका देती है बल्कि ये रोमांच और चुनौतियों से भरपूर होती है जिसकी वजह से युवा इससे काफी आकर्षित होते हैं। हालांकि जागरूकता की कमी की वजह से हर साल लाखों में केवल कुछ युवा ही इसमें सफलता हासिल कर पाते हैं। नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं की मदद के लिए Safalta Talks ने एक खास सेशन आयोजित किया और उसमें भारतीय नेवी में फ्लाइट डाइवर कुंदन कौशिक को आमंत्रित किया। 

विज्ञापन



बता दें कि कुंदन ने बिहार मुंगेर से ही अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है जिसके बाद वो तुरंत नौसेना की परीक्षा की तैयारी करने लगे। इस नौकरी के बारे में कुंदन ने बताया कि इसके लिए युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार करना होता है। आपको आम लोगों की तरह पार्टीस और दोस्तों के साथ मस्ती जैसी चीजों से दूरी बनाकर कड़ी मेहनत करनी होती है। सिर्फ यही नहीं परीक्षा में सफलत होने के बाद भी आपको कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना होता है। कुंदन भारतीय नेवी में फ्लाइट डाइवर हैं जिसके बारे में इनका कहना है कि ये इन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखता है। वो यहां हेलीकॉप्टर उड़ाते हैं और अलग-अलग देशों की यात्रा करते हैं जो उन्हें काफी रोमांचित करता है। अगर आप भी नौसेना में नौकरी करना चाहते हैं तो ये सेशन आपको काफी-कुछ सिखा सकता है। इस सेशन में कुंदन नौसेना के अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा करेंगे और उन्हें इसकी तैयारी से जुड़े कई खास टिप्स भी देंगे। इस सेशन का आयोजन 14 जुलाई को शाम 7 बजे होगा। तो फिर देर किस बात की जुड़ें इस खास सेशन से और पूरा करें भारतीय नेवी में नौकरी का सपना। इस सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें Safalta Talks का यूट्यूब चैनल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें