फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT Recruitment 2024: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन का एक और मौका; इस दिन तक बढ़ाई गई समयसीमा

Wed, 21 Aug 2024 02:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT Recruitment 2024: एनसीईआरटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब आवेदन करने के लिए 27 अगस्त तक का समय है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (असिस्टेंट लाइब्रेरियन सहित) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। संस्थान ने इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका देते हुए समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर 27 अगस्त (शाम 5.00 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में रिक्तियों का विवरण जान सकते हैं। चयनित होने पर प्रोफेसर के पद पर 1,44,200 एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 1,31,400 और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 57,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत विवरण के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क

यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। महिला आवेदकों और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

चयन के लिए आवश्यकताएं

प्रोफेसर के पद के लिए
उम्मीदवार के पास किसी भी शैक्षणिक संस्थान (उपर्युक्त ए में शामिल नहीं)/उद्योग से प्रासंगिक/संबद्ध/अनुप्रयुक्त विषयों में पीएच.डी. की डिग्री हो। संबंधित/संबद्ध/प्रासंगिक विषय में ज्ञान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया हो, जिसका समर्थन दस्तावेजी साक्ष्य द्वारा किया जा सके। इसके साथ ही दस वर्ष का अनुभव हो।

एसोसिएट प्रोफेसर के पदे के लिए
विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/उद्योग में सहायक प्रोफेसर के समकक्ष शैक्षणिक/अनुसंधान पद पर शिक्षण और/या अनुसंधान का न्यूनतम आठ वर्ष का अनुभव हो। निर्धारित मानदंडों के अनुसार कुल शोध स्कोर पचहत्तर (75) होना चाहिए। विस्तृत विवरण के लिए नोटिस देखें।
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, घोषणाएं—रिक्तियां पर जाएं।
  • “ सीधी भर्ती के तहत रिक्त शैक्षणिक पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 174/2024” के सामने आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक खाता बनाएं और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें