फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 03 Nov 2023 04:03 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NFL Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NFL Account Assistant & Management Trainee Recruitment 2023: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की तरफ से मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिके वेबसाइट www.nationalfertilizers.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक है। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए 03 से 04 दिसंबर 2023 तक समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन

NFL Vacancy रिक्तियों का विवरण 

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए कुल 74 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) 60 पद

  • मैनेजमेंट ट्रेनी (एफ एंड ए) 10 पद

  • मैनेजमेंट ट्रेनी (लॉ) 04 पद

NFL Accounts Assistant रिक्तियों का विवरण

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में अकाउंट असिस्टेंट पदों के लिए कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • नंगल और बठिंडा यूनिट (01+01) कुल 02 पद

  • विपणन विभाग 05 पद

  • कॉर्पोरेट अधिकारी 05 + वजयपुर यूनिट 03 कुल 08 पद

NFL Management Trainee शैक्षणिक योग्यता

एमबीए/पीजीडीबीएम/पीजीडीएम 60% अंकों के साथ मार्केटिंग/कृषि व्यवसाय विपणन/ग्रामीण प्रबंधन/विदेश व्यापार/अंतर्राष्ट्रीय विपणन में  (एससी/एसटी/पीएच 50% अंक) होना चाहिए, अथवा  60% अंकों (एससी / एसटी / पीएच 50% अंक) के साथ बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी / जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग / एग्रोनॉमी / मृदा विज्ञान / कृषि रसायन विज्ञान / एंटोमोलॉजी / पैथोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ एमएससी कृषि में कृषि में स्नातक की डिग्री।

NFL MT Recruitment 2023  शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ एलएलबी में स्नातक डिग्री होना चाहिए। एससी / एसटी / पीएच के लिए 50% अंक मान्य होंगे।

विज्ञापन

NFL MT इन सेंटर्स पर होगी परीक्षा

रांची (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), चंडीगढ़ (चंडीगढ़), रायपुर (छत्तीसगढ़), नई दिल्ली (दिल्ली), बेंगलुरु (कर्नाटक), भोपाल (मध्य प्रदेश), अहमदाबाद (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), चेन्नई ( तमिलनाडु), कोच्चि (केरल), जयपुर (राजस्थान), मुंबई (महाराष्ट्र), गुवाहाटी (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें