महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य महाराष्ट्र सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसरों की कुल 94 रिक्तियों को भरना है।
आयु सीमा
सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 03 अक्तूबर, 2023 को 18 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षणिक योग्यता
एमपीएससी सहायक प्रोफेसर पद पर आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित शाखा में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक और मास्टर डिग्री या दोनों में से किसी एक डिग्री में समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।