एमपीएससी 2021 मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट-mpsc.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन सुविधा टैब पर, प्रवेश प्रमाणपत्र पर क्लिक करें।
- स्क्रीन के सामने एक नई विंडो दिखाई देगी।
- उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, आवेदन संख्या, आधार कार्ड या मेल आईडी जैसे विवरण दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- अभ्यर्थी इस डाउनलोड करके रख सकते हैं।
- इसके अलावा भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी रख लें।
कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आयोजित होगी परीक्षा
केवल वे उम्मीदवार जो 1 मार्च, 2020 को एमपीएससी द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए अर्हता प्राप्त की है, उन्हें ही मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि एमपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी, 2020 को शुरू हुई थी। वहीं एमपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त, 2021 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एमपीएससी 2021 मुख्य परीक्षा कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे उचित सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग, मास्क का उपयोग, हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करना, और अन्य के साथ आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रशासनिक निकाय और आयोग द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।