मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपीपीएससी ने एएमओ कुल 692 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी।
उम्मीदवारों के पास 14 फरवरी, 20222 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इन पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल, 2022 में परीक्षा का आयोजन होगा। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर फिर ऑनलाइन आवेदन करें।