फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC PCS 2023: पीसीएस परीक्षा के पंजीकरण की आगे बढ़ी अंतिम तिथि, अब इस दिन तक करें आवेदन

Sat, 21 Oct 2023 07:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC PCS: एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC PCS Prelims Exam 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एमपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब 08 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख पहले 21 अक्तूबर 2023 तक थी।, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

MPPSC PCS परीक्षा तिथियां

एमपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

 

MPPSC PCS रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य मध्य प्रदेश की राज्य सेवाओं में कुल 227 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष : 27 पद

  • पुलिस उपाधीक्षक: 22 पद

  • सहकारी निरीक्षक: 122 पद

  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: 17 पद

  • विकास खंड अधिकारी: 16 पद

  • नायब तहसीलदार: 3 पद

  • एक्साइज सब इंस्पेक्टर: 3 पद

  • डिप्टी रजिस्ट्रार: 2

  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी: 17 पद

MPPSC PCS Prelims Exam आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और मध्य प्रदेश के बाहर के राज्यों के आवेदकों से आवेदन शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा। मध्य प्रदेश के भीतर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 250 रुपये होगा।

MPPSC PCS शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

विज्ञापन

MPPSC SSE Pre Recruitment इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

इंदौर, छिंदवाड़ा, नीमच, मुरैना, सियोपुर, बुरहानपुर, उज्जैन, जबलपुर, पन्ना, रतलाम, सतना, डिंडोरी, उमरिया, झाबुआ, बड़वानी, राजगढ़, सागर, अनूपपुर, कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, रायसेन, सिवनी, अलीराजपुर, खंडवा, दतिया, बैतूल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, खरगौन, दमोह, भिंड, विदिशा, सीहोर, आगर मालवा, ग्वालियर, द्वास, भोपाल, सहडोल, हरदा, निवाड़ी, गुना, धार, मंडला, साजापुर, होशंगाबाद, छतरपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर , शिवपुरी और अशोक नगर में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें