फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Engineering Service Result: एमपीपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम, ऐसे चेक करें

Sat, 29 Jan 2022 03:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC Engineering Service Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर सेवा परीक्षा का आयोजन बीते साल 14 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था।
विज्ञापन
MPPSC Engineering Service Result - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC Engineering Service Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल, सिविल और इलेक्ट्रिकल सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


MPPSC Engineering Service Result: नवंबर माह में हुई थी परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर सेवा परीक्षा का आयोजन बीते साल 14 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 336 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 327 सिविल, 6 इलेक्ट्रिकल और 3 मैकेनिकल इजीनियरिंग के लिए सफल हुए हैं।  
विज्ञापन


MPPSC Engineering Service Result:  कैसे चेक करें अपना परिणाम?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं।

3. अब यहां इंजीनियर सेवा परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिक पर क्लिक करें।

4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 

5. इसमें ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।

6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें