MPPSC Assistant Manager Answer Key: अंतरिम उत्तर कुंजी भी हुई थी जारी
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इससे पहले परीक्षा की अंतरिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी को भी जारी किया था। आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं कराई जा सकेगी। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
MPPSC Assistant Manager Answer Key: सभी प्रश्न सीरीज के लिए उत्तर कुंजी जारी
MPPSC द्वारा सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा के सभी प्रश्नों के सीरीज ( A/B/C/D) की उत्तर कुंजी को जारी किया है। हम आपको इस खबर में आगे बताएंगे कि कैसे उत्तर कुंजी को डाउनलोड किया जा सकता है।
MPPSC Assistant Manager Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे What's New के सेक्शन में जाएं।
- अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।