MPPSC Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे उत्तर कुंजी के जारी होने के एक 07 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा लें।
MPPSC Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 129 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन की मदद से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य पशुपालन एवं डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन/Veterinary Assistant Surgeon के पदों पर नियुक्ति मिलेगी।