UPSC Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और एक यूपीएससी लेवल की नौकरी प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सहायक निदेशक, उप निदेशक, वैज्ञानिक अधिकारी, फोटोग्राफिक अधिकारी, वरिष्ठ फोटोग्राफिक अधिकारी, जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी और भारतीय सूचना सेवा के सिनियर ग्रेड के पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया...