MP Police Constable PET 2024: 23 सितंबर से होगी पीईटी परीक्षा का आयोजन
एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन 23 सितंबर से 9 नवंबर, 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, मुरैना और रतलाम में किया जाएगा।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल इस भर्ती अभियान के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों को भरेगा। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 1915 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 709 पद, ओबीसी के लिए 1914 पद, एससी के लिए 1134 और एसटी के लिए 1418 रिक्तियां शामिल हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को फिजिकल एफीशिएंसी टेस्ट के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।