रिक्ति विवरण
आयोग ने कुल 879 उम्मीदवारों को डीवी प्रक्रिया के लिए बुलाया है - 789 अनिर्धारित क्षेत्रों से और 90 अनुसूचित क्षेत्रों से। आयोग का लक्ष्य कुल 430 कृषि पर्यवेक्षक रिक्तियों को भरना है।
अनुपस्थित रहने पर मिलेगा मौका
अगर कोई उम्मीदवार 18 से 26 सितंबर के बीच किन्हीं कारणों के चलते दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो पाता है, तो वह 27 सितंबर को दस्तावेज सत्यापन करा सकेगा। चयन बोर्ड ने नोटिस में कहा, "दिनांक 18.09.2024 से 26.09.2024 के दौरान अपरिहार्य कारणों से यदि कोई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहता है तो ऐसे अभ्यर्थी दिनांक 27.09.2024 को प्रातः 10 बजे पूर्व निर्धारित स्थल (राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, अकादमी भवन, पांचवी मंजिल, टोंक रोड, दुर्गापुरा, जयपुर) पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।"
अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए इसके अलावा अलग से कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा तथा अनुपस्थित अभ्यर्थियों के संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को सूचित किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।