बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी
MP पुलिस में SI और कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक SI के पदों के लिए ओलंपिक गेम्स, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे आयोजनों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी जबकि कॉन्स्टेबल के पद के लिए अधिकृत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता आवेदन कर सकते हैं। हर कैटेगरी के मेडल प्रमाण पत्र को अंक प्रदान किए जाएंगे फिर इन अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। इस भर्ती में किसी भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं
कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का आठवीं पास होना और अन्य अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है। जबकि, सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इन पदों पर 18 वर्ष से 33 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। महिला वर्ग, एससी, एसटी व ओबीसी को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
SI के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। वहीं कांस्टेबल के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 19,500 से 62,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।