फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Constable Recruitment: जल्द जारी होंगे मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Mon, 21 Feb 2022 09:27 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Constable Recruitment: उम्मीदवीरों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी उत्तर कुंजी पर परीक्षा के परिणाम भी आधारित होंगे।
विज्ञापन
MP Constable Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Constable Recruitment 2021: व्यवसायिक परीक्षा मंडल, मध्यप्रदेश राज्य पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mppeb.cbexams.com पर जाकर चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

MP Constable Recruitment: 6000 पदों पर होनी हैं भर्तियां
राज्य में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कांस्टेबल के 6 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां करने वाली है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 8 से लेकर 17 फरवरी, 2022 तक किया गया था। 

MP Constable Recruitment: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
MPPEB ने जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी थी। इसके लिए आखिरी तारीख 20 फरवरी थी। अब उम्मीदवीरों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी उत्तर कुंजी पर परीक्षा के परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवारों को इसपर आपत्ति की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन

MP Constable Recruitment: कैसे चक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट mppeb.cbexams.com पर जाएं।

2. अब होम पेज पर कांस्टेबल भर्ती 2021 परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।

4. अब आपका रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें