फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2022: एनपीसीआईएल में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 20 Feb 2022 09:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NPCIL Recruitment 2022: NPCIL भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कैगा साइट के अंतर्गत सहायक, स्टेनो, नर्स और वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पदों पर भर्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
NPCIL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NPCIL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
NPCIL भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कैगा साइट के अंतर्गत सहायक, स्टेनो, नर्स और वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पदों पर भर्तियां दी जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 42 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।  

NPCIL Recruitment 2022: 2 मार्च से पहले करें आवेदन
नेशनल पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

NPCIL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
NPCIL भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में इन्हें चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2022: आयु सीमा का विवरण

नर्स- 18 से 30 वर्ष
वैज्ञानिक सहायक- 18 से 35 वर्ष 
सहायक- 21 से 28 वर्ष
स्टेनो- 21 से 28 वर्ष

NPCIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नेशनल पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें