MMRCL Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर- 5
- असिस्टेंट मैंनेजर- 2
- डिप्टी मैनेजर- 2
- जूनियर सुपरवाइजर- 1
- जूनियर इंजीनियर- 16
- असिस्टेंट (IT)- 1
MMRCL Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी की जा चुकी है। MMRCL ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन कर लें।
MMRCL Recruitment 2022: साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में उनकी योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखा जाएगा।
MMRCL Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmrcl.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Careers के टैब पर क्लिक करें और Recruitment के पेज पर जाएं।
- अब संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें ।
- अब आवेदन पत्र को भरें और जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
सरकारी विभाग में कार्य कर रहे आवेदकों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर MMRCL जनरल मैनेजर के आधिकारिक पोस्टल एड्रेस Deputy General Manager (HR), Mumbai Metro Rail Corporation Limited, MMRCL –Line 3 Transit Office, E Block, Bandra Kurla Complex, Bandra (East), Mumbai- 400051 के पते पर भेजना होगा।