साल 2005 में केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी। हाल ही में उत्तर प्रदेश की ग्राम सभाओं के अंतर्गत मनरेगा योजना कार्यक्रम के कुशल संचालन और शिक्षित महिला उम्मीदवारों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से महिला मेट के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इन पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती में संबंधित ग्राम पंचायत की आठवीं पास महिला मूल निवासी को ही आवेदन करने का मौका दिया गया था। महिला मेट के पदों पर आवेदनकर्ताओं का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना था। इस भर्ती में पूर्ण रूप से सफल उम्मीदवारों को चयन के बाद अच्छा मासिक वेतन दिया जाता है। महिला मेट भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह से आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। अगर आप अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्सेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। कोर्स का हिस्सा बनने के लिए इस लिंक FREE Current Affairs - Download Now पर क्लिक करें।
महिला मेट को कितना मिल सकता है वेतन
एक मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक, जो महिलाएं मेट पदों के लिए चुनी जाएंगी उन्हें अर्द्धकुशल मजदूर की मजदूरी दी जाएगी। यह मजदूरी राज्य में लोक निर्माण विभाग के 18 जोनों में प्रचलित अर्द्धकुशल मजदूर के काम के पैमाने पर तय की जाएगी। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह दर अधिक है तो वहीं बुंदेलखंड और पूर्वांचल में मजदूरी का यह दर कुछ कम है। इस बारे में और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ग्राम प्रधान या ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर लेना चाहिए।
कितनी मिलती है एक अर्धकुशल व कार्यकुशल मजदूर को दैनिक मजदूरी
वर्तमान में अर्द्धकुशल श्रमिकों को 287.90 रुपये दैनिक मजदूरी मिल रही है वहीं कुशल श्रमिकों को 379.51 रुपये दी जाती है. अब अर्द्धकुशल को 38.26 रुपये बढ़ाकर 326.16 रुपये और कुशल श्रमिकों की श्रेणी के मजदूरों को 50.43 रुपये बढ़ाकर उन्हें 429.94 रुपये देने का निर्देश दिया है।
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर
सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।