MPSC SSE Mains 2021-22: जानें, कब होगी मुख्य परीक्षा?
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सात, आठ और नौ मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। आयोग परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले तक आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर देगा। उम्मीदवार परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
MPSC SSE prelims 2021-22: इस तारीख को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
एमपीएससी इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 290 रिक्त पदों पर भर्ती की करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित, प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि एमपीएससी राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी और उसी का परिणाम एक अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था।