फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra GDS Result 2022: महाराष्ट्र जीडीएस पदों के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, ऐसे देखें परिणाम 

Tue, 18 Jan 2022 10:13 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय डाक ने महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल के ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  appost.in पर जाकर अपनी नतीजों को देख सकते हैं।
विज्ञापन
Maharashtra GDS Result 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय डाक ने महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल के ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जीडीएस के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और दाव सेवक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  appost.in पर जाकर अपनी नतीजों को देख सकते हैं। परिणाम के साथ ही उम्मीदवारों को प्राप्त अंक भी जारी किए गए हैं। साइकिल 3 के तहत महाराष्ट्र जीडीएस के कुल 2428 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन

जीडीएस भर्ती के लिए 10वीं पास होना है जरूरी

महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल (महाराष्ट्र पोस्ट ऑफिस) ने 27 अप्रैल, 2021 से 29 मई, 2021 के दौरान इन 2428 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच उम्र सीमा निर्धारित की गई थी। शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक पात्रता थी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा भी आनी जरूरी पात्रता में से एक है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत औरंगाबाद, बीड, भुसावल, धुले, जलगांव, नांदेड़, उस्मानाबाद, आरएमएस एल डीएन भुसावल, गोवा, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सांगली, सिंधुदुर्ग, मुंबई पूर्व, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई दक्षिण, अकोला, अमरावती, बुलडाना, चंद्रपुर, नागपुर शहर, वर्धा, मालेगांव, नासिक, नवी मुंबई, पालघर, रायगढ़, ठाणे, अहमदनगर, पंढरपुर , पुणे सिटी वेस्ट, पुणे सिटी ईस्ट, सतारा, श्रीरामपुर और सोलापुर डिवीजन में नियुक्तियां होंगी। 
विज्ञापन


Maharashtra GDS Result 2022 को ऐसे चेक करें 

  • उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध परिणाम जारी अनुभाग पर महाराष्ट्र 2428 पद के लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्क्रीन पर महाराष्ट्र जीडीएस परिणाम की पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • अब चयनित उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या के माध्यम से अपना परिणाम देखें। 
  • अब परिणाम को डाउनलोड करें। 
  • परिणाम की पीडीएफ फाइल की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें