फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCL Recruitment 2023: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में 295 पदों पर होगी भर्ती, इतना मिलेगा वेतन

Sun, 01 Jan 2023 03:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MCL Recruitment 2023:  महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में लगभग तीन सौ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
नौकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCL Jobs 2023: नए साल में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 295 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2023 है।

विज्ञापन

पदों का विवरण

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में इस अभियान के माध्यम से जूनियर ओवरमैन के 82 पद, खनन सरदार के 145 पद और सर्वेयर के 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती अभियान अलग-अलग पदों के लिए चलाया जा रहा है। जिसके लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के बारे में जानकारी कर सकते हैं

यह होगी चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। सीबीटी में बहुविकल्पीय जवाबों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन भी नहीं होगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये 180 रुपये के जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , पीडब्ल्यूबीडी , ईएसएम , महिला उम्मीदवारों , कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें