फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC AAO Salary: एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी को कितनी मिलती है सैलरी? जानें भत्ते और सुविधाएं

Fri, 03 Oct 2025 02:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

LIC AAO 2025: एलआईसी एएओ के लिए मूल वेतन (Basic Pay) 88,635 रुपये तय किया गया है। बेसिक-पे के अलावा कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं। आइए जानते हैं इस पद की जॉब प्रोफाइल और करियर ग्रोथ के बारे में...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LIC AAO 2025: एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) भर्ती परीक्षा एक ही दिन, 3 अक्तूबर को चार पालियों में आयोजित की जा रही है। पाली सुबह 10 बजे समाप्त हुई। अंतिम पाली शाम 4.30 बजे से शुरू होकर 5.30 बजे समाप्त होगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) का पद न केवल प्रतिष्ठित माना जाता है, बल्कि इसके साथ मिलने वाला वेतन पैकेज भी उम्मीदवारों को बेहद आकर्षित करता है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कितने वेतन मिलता है और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं...

बेसिक पे और वेतनमान

2025 में एलआईसी एएओ के लिए मूल वेतन (Basic Pay) 88,635 रुपये तय किया गया है। यह वेतन क्रमशः वृद्धि के साथ 1,50,025 रुपये तक पहुंच सकता है और आगे चलकर 1,69,025 रुपये तक बढ़ता है।

बेसिक पे से इतर मिलने वाली सुविधाएं

बेसिक-पे के अलावा कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं, जिनमें हाउस रेंट अलाउंस (HRA), डियरनेस अलाउंस (DA), सिटी कम्पेन्सेटरी अलाउंस (CCA) और हिल अलाउंस शामिल हैं। इन भत्तों की राशि कर्मचारी की पोस्टिंग लोकेशन और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। इन सब को मिलाकर एक एलआईसी एएओ की इन-हैंड सैलरी औसतन 1 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

अन्य शर्तें और नियम

एलआईसी में चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 4 साल तक सेवा देने का अनुबंध करना होता है। यदि कोई उम्मीदवार इस शर्त को पूरा नहीं करता है, तो उसे 5,00,000 रुपये (जीएसटी समेत) या निगम द्वारा तय की गई राशि का भुगतान करना पड़ सकता है।

जॉब प्रोफाइल और करियर ग्रोथ

एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी का काम प्रशासनिक और ग्राहक सेवा से जुड़ा होता है। इनमें क्लेम निपटान, पॉलिसी प्रोसेसिंग, ग्राहक की समस्याओं का समाधान, दस्तावेजों का सत्यापन और विभागीय कार्यों का समन्वय शामिल है। यह पद केवल वेतन और सुविधाओं के लिहाज से ही नहीं, बल्कि करियर ग्रोथ के दृष्टिकोण से भी बेहतरीन है।

समय और प्रदर्शन के आधार पर एएओ से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट डिविज़नल मैनेजर, डिविजनल मैनेजर, सीनियर डिविजनल मैनेजर और जोनल मैनेजर तक पदोन्नति का अवसर मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें