फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Patwari Result 2025: कब जारी होगा पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट? बोर्ड अध्यक्ष ने दी जरूरी जानकारी

Fri, 03 Oct 2025 01:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Patwari Result: 17 अगस्त को हुई राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में 6.76 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ये लाखों अभ्यर्थी अब बेसब्री से रिजल्ट का इतंजार कर रहे हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि आपत्तियों और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद ही तिथि तय होगी। 
 
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Patwari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने पटवारी भर्ती परीक्षा के नतीजों को लेकर अहम जानकारी दी है। उम्मीदवार बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि परिणाम दीपावली से पहले जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन अध्यक्ष आलोक राज ने स्थिति को साफ कर दिया है।

विज्ञापन

अभी तिथि तय नहीं, दीपावली के बाद ही नतीजे संभव

अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि इस परीक्षा के परिणाम की तिथि फिलहाल तय नहीं की गई है और दीपावली के बाद ही इसकी घोषणा संभव हो पाएगी। उनका कहना है कि भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इन आपत्तियों के समाधान के बाद नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि बोर्ड का प्रयास रहेगा कि परिणाम जल्द से जल्द जारी किए जाएं।

गौरतलब है कि राजस्थान पटवारी भर्ती के अंतर्गत कुल 3705 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसके लिए 17 अगस्त 2025 को दो पाली में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस परीक्षा में कुल 6.76 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जो कि उपस्थिति के लिहाज से लगभग 88.88% रही। अब लाखों उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ की जानकारी

परिणाम के साथ ही बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।
  • मेरिट लिस्ट में उन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल होंगे जिन्होंने निर्धारित कट-ऑफ या उससे अधिक अंक हासिल किए होंगे।
  • सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • कट-ऑफ प्रत्येक श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय की जाएगी। इसमें रिक्तियों की संख्या, अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई स्तर और आरक्षण संबंधी नियमों का प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

कब और कहां जारी होगा रिजल्ट?

पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर और लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। 

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा, जिसमें उम्मीदवार का प्राप्तांक, क्वालिफाइंग स्टेटस और मेरिट लिस्ट से जुड़ी अहम जानकारी दर्ज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें