फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JCI Apprentice 2024: जेसीआई में अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों के होगी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

Mon, 21 Oct 2024 10:31 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JCI Apprentice 2024: जेसीआई में अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार आज ही इन पदों के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
पंजीकरण का आखिरी दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JCI Apprentice 2024: जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (JCI) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर आवेदन के लिए आज तक ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमटेड में 20 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती होगी। जो उम्मीदवार अप्रेंटिस के लिए इच्छुक हैं। वे जल्द से जल्द इनके लिए आवेदन करें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in या apprenticeshipindia.gov.in पर आज पंजीकरण विंडो बंद होने से पहले आवेदन करें।
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

मापदंड विवरण
आयु सीमा 1 सितंबर, 2024 तक 18 वर्ष से 21 वर्ष
आयु में छूट - अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 5 वर्ष
  - ओबीसी (एनसीएल): 3 वर्ष
शैक्षिक योग्यता  कक्षा 12वीं उत्तीर्ण (बोर्ड/राज्य बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त)
उत्तीर्णता वर्ष केवल 2020, 2021, 2022 और 2023 में उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं।
  • पंजीकरण के बाद, “प्रशिक्षुता अवसर” पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके “स्थापना सूची” से “द जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड” के लिए आवेदन करें।
  • अपना आवेदन जमा करें, लेकिन उससे पहले अपना आवेदन फॉर्म अच्छे से देख लें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें