फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC 2024: थर्मल पावर कॉपरेशन में निकली भर्ती, 40 हजार रुपये वेतन के साथ मिलेगी आवास और अन्य सुविधाएं

Mon, 21 Oct 2024 10:14 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NTPC 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र शुरू कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं ।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTPC 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) की भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 50 जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों पर भर्ती होगी। इन जूनियर एग्जीक्यूटिव को एनटीपीसी द्वारा वेतन के अतिरिक्त कंपनी आवास/एचआरए, स्वयं, जीवनसाथी, दो बच्चों और आश्रित माता-पिता के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जूनियर एग्जीक्यूटिव को 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी 300 रुपये
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी छूट (कोई शुल्क नहीं)
विज्ञापन

जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. यदि आवश्यक हो तो विवरण भरें।
  4. आवेदन का भुगतान करें।
  5. आवेदन को सहेजें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें