KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी दो जनवरी 2023 आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वे आज ही फटाफट आवेदन कर लें। क्योंकि आवेदन का आज आखिरी दिन है। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर को समाप्त हो रही थी। लेकिन इसे बढ़ाकर 02 जनवरी कर दिया गया था। जो आज समाप्त हो रही है।
बता दें कि ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) में प्राइमरी टीचर (primary teacher), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर के अलावा नॉन टीचिंग (non-teaching posts) के कई पदों पर की जाएंगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा। केवीएस वैकेंसी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पांच दिसंबर 2022 से शुरू है। केंद्रीय विद्यालयों की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 02 जनवरी 2023 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्ममीदवारों को केंद्रीय विद्यालयों में इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
| पद | पदों की संख्या |
| प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) | 6414 पद |
| प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) | 3176 पद |
| स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) | 1409 पद |
| जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी) | 702 पद |
| पीआरटी (संगीत) | 303 पद |
| वाइस प्रिंसिपल | 203 पद |
| सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी) | 322 पद |
| लाइब्रेरियन | 355 पद |
| असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) | 156 पद |
| प्रिंसिपल | 239 पद |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड- II | 54 पद |
| असिस्टेंट कमिशनर | 52 पद |
| हिन्दी ट्रांसलेटर | 11 पद |
| वित्त अधिकारी | 06 पद |
| असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) | 02 पद |