फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APPSC Group 1 Admit Card: एपीपीएससी ने जारी किए राज्य सेवा सेवा प्रारंभिक परीक्षा ग्रुप 1 के प्रवेश-पत्र

Sat, 31 Dec 2022 04:34 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

APPSC Group 1 Admit Card: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने शनिवार, 31 दिसंबर को ग्रुप- 1 सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन
APPSC Group 1 Admit Card 2022 Released - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APPSC Group 1 Admit Card 2022 Released: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने शनिवार, 31 दिसंबर को ग्रुप- 1 सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ग्रुप-1 प्रारंभिक परीक्षा 2022, आठ जनवरी, 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (पेपर-1) और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक (पेपर-2) आंध्र प्रदेश के 18 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग टेस्ट के आयोजन के लिए जिलेवार स्थल सूची भी जारी कर दी गई है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी ग्रुप-1 भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 92 रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर अधिसूचना की जांच कर लें।

APPSC Group 1 Admit Card 2022 डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, नंबर 28/2022 ग्रुप-1 सेवा परीक्षा के हॉल टिकट के लिए अधिसूचना डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं, पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. अब एडमिट कार्ड चेक करें और पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर लें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक अतिरिक्त प्रिंट आउट लेकर संभाल लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें