फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KPSC Group C Recruitment: कर्नाटक पीएससी में सैकड़ों पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन?

Sat, 09 Apr 2022 01:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

KPSC Group C Recruitment: कर्नाटक लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
KPSC Group C Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KPSC Group C Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने ग्रुप सी के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा है, वह कर्नाटक लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

KPSC Group C Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
कर्नाटक लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई ग्रुप सी भर्ती के द्वारा कुल 410 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रीशियन, ऑपरेटर और स्वास्थ्य निरीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

KPSC Group C Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 410
  • जूनियर इंजीनियर - 89 पद
  • इलेक्ट्रीशियन - 12 पद
  • वाटर सप्लाई ऑपरेटर - 89 पद
  • हेल्थ इंस्पेक्टर - 57 पद
  • असिस्टेंट वाटर सप्लाई ऑपरेटर - 163 पद

KPSC Group C Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
KPSC Group C Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल. 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही कर लें, ताकि वेबसाइट पर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचा जा सके। 

KPSC Group C Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
कर्नाटक लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन कन्नड़ भाषा परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन

KPSC Group C Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को चेक कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें