BPSC AAO Exam 2022: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के कार्यक्रम के आधार पर किया जाएगा। पहला प्रारंभिक, दूसरा मुख्य परीक्षा और और अंत में साक्षात्कार। प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी जिसमें दो घंटे की अवधि के साथ 150 अंकों के प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वालों को मुख्य परीक्षा यानी लिखित परीक्षा के दूसरे दौर को पास करना होगा। अंत में, साक्षात्कार होगा जो 120 अंकों का होगा। इन तीनों चरणों को सफलता पूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का ही सहायक लेखा अधिकारी के पद के लिए चयन होगा।