उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परिणाम का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UPTET को आयोजन करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है जिससे अभ्यर्थी भी काफी परेशान हैं। 23 जनवरी को आयोजित की गई इस पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को ही जारी किया जाना था, लेकिन राज्य में लागू आचारसंहिता की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। UPTET 2022 में तकरीबन 18 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE TET Course Online- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
UPBEB ने UPTET के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकारिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। राज्य में लागू आचार संहिता के खत्म होते ही UPBEB ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहउम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले एक सप्ताह के भीतर इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिएआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
UPTET के प्राथमिक स्तर के पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थी निम्न स्कूलों में नियुक्ति के पात्र होंगे :