फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Result : यूपी पुलिस में दारोगा की ये होती हैं जिम्मेदारियां, जानिए 9,534 पदों की परीक्षा का कब आएगा रिजल्ट

Wed, 02 Feb 2022 01:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
UP Police SI Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सबइंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम मार्च अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, जिस कारण एग्जाम का रिजल्ट लंबित हो सकता है। हालांकि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे करेंट कोर्सेस  FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं। सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की क्लासेस चलाई जा रही हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे इस विषय की फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं।

क्या होती हैं सब-इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी 

  • उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। एक एसआई अपने पुलिस थाने का पूरा प्रभार संभालता है और अपने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम करता है। इसकी जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं।
  • अनुशासन बनाए रखना : एक एसआई की जिम्मेदारी है कि वो अपने क्षेत्र में अनुशासन, कानून-व्यवस्था बनाकर रखे और अपराध मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम करे।
  • सुरक्षा सुनिश्चित करना : सब-इंस्पेक्टर का मुख्य कर्तव्य है कि उसके क्षेत्र के सभी नागरिक सुरक्षित रहे, वह उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • केस की जांच कर उसे सुलझाना : सब-इंस्पेक्टर के पास उसके और उसके अधीनस्थों को सौंपे गए सभी मामलों को हल करने और लोगों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होती है। वह घटना की जांच कर उन्हें सुलझाता है।
  • अपने वरिष्ठों को रिपोर्ट पेश करना : एसआई को सभी रिकॉर्ड लिखित प्रारूप में अपने उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करने होते हैं। वह जो भी जांच करता है, उसकी रिपोर्ट बनानी पड़ती है।
  • अपने इलाके की गश्ती करना: सब इंस्पेक्टर अपने इलाके का गश्त करता है और उसके इलाके के लोग सुरक्षित महसूस करते हैं या नहीं, इसका पता लगाता है। साथ ही किसी भी सूचना पर वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचता है। साथ ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें 

विज्ञापन

फ्री GK ई बुक्स- डाउनलोड करें 
विज्ञापन

UP SI सैलरी 
UP SI सिलेबस 

एसआई को मिलने वाला वेतन 

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर का मूल वेतन 9300/- से 34800/- रुपये के बीच होता है। वहीं यह अन्य भत्तों व विशेषताओं के साथ 27900/- से 104400/- रुपये के बीच होता है। एक एसआई का यह वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार है।

ये होगा क्वालीफाइंग मार्क्स

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें