फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Homeguard Recruitment 2022: जानिए कब तक जारी किया जा सकता है यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन और सफल उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन

Wed, 20 Apr 2022 03:40 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही भर्ती के अंतगर्त लगभग 30 हजार पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों को कई महीनों से इस भर्ती का इंतजार बना हुआ है। अनुमान है जल्द ही यह इंतजार खत्म हो सकता है। 
 
विज्ञापन
Home gaurd recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लंबे समय से अटकी हुई भर्तियों की लिखित परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग की एसआई भर्ती का महीनों से रुका हुआ रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही राज्य में होमगार्ड विभाग (UPHG) द्वारा होमगार्ड स्वयंसेवकों के हजारों पदों पर भर्ती कराए जाने का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर काफी लंबे समय से तैयारियां चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस भर्ती के जरिए करीब 30 से 40हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त चल रहे पदों को भरा जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला कैंडिडेट्स भी शामिल हो सकेंगी जिनकी आयुसीमा 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन संभवत: अप्रैल माह के अंत में जारी किया जा सकता है। हालांकि यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में ऐसी कोई भी स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई। इसलिए होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक एवंपात्र कैंडिडेट्स यूपीएचजी की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने केलिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंटअफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
होमगार्ड
 सिलेबस 
विज्ञापन

होमगार्ड सैलरी 

होमगार्ड सिपाही को मासिक वेतन 

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है किनई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलनेवाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैंजिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें