केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के टर्म-II एग्जाम 26 अप्रैल 2022 से शुरू हो जाएंगे। सीबीएसई द्वारा ये परीक्षा पैटर्न देश में पहली बार कोरोनामहामारी के कारण लागू किया गया है। खबर के मुताबिक नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 से दो चरणों में कराए जाने वाले सीबीएसई बोर्ड के इस एग्जाम पैटर्नको समाप्त कर दिया जाएगा जिसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के टर्म-I व टर्म-II की परीक्षाएं अलग-अलग न होकर पहले की तरह एक साथकराई जाएंगी। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आधिकारिक सूचना के लिए छात्र-छात्राओं को सीबीएसई कीवेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से लाइव क्लासेस के माध्यम से एग्जाम के अंतिम दिनों में सभी विषयों का बेहतर अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए छात्र तुरंत दिए गए Cbse Practice Batch 2022-Join Now के लिंक पर जाकर निशुल्क सफलता क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं।
इन टिप्स से बढ़ाए जा सकते हैं विज्ञान में अंक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की टर्म-II परीक्षाएं अब काफी नजदीक आ चुकी हैं। इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं ने रिवीजनकरना भी शुरू कर दिया है। अक्सर साइंस और मैथ्स को उन सब्जेक्ट्स में गिना जाता है जिनमें सबसे अधिक अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। लेकिन अगरविद्यार्थियों के कॉन्सेप्ट क्लियर न हों तो अच्छे अंक लाना कई बार मुश्किल हो जाता है। जहां फिजिक्स की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक न्यूमेरिकल का अभ्यास करना चाहिए। साथ ही सभी कॉन्सेप्ट को रिवाइज करते रहें। वहीं रिरसायन विज्ञान में रिएक्शन्स को बैलेंस करने का अभ्यास व फंक्शनल ग्रुप के कार्बन कंपाउंड और कॉमन सॉल्ट्स के नाम याद कर लेना चाहिए।
कैसे करें बोर्ड परीक्षाओं का घर बैठे अभ्यास
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस कालाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर safalta app डाउनलोड कर लेना चाहिए।