फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022: झारखंड एसएससी ने 500 से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sat, 26 Feb 2022 03:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास की पात्रता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
JSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) एक्साइज कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022: इस तारीख तक करें आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च, 2022 को है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

JSSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास की पात्रता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।   

JSSC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपू्र्ण तारीखें

1. आवेदन शुरू होने की तारीख- 25 फरवरी, 2022
2. आवेदन समाप्त होने की तारीख- 26 मार्च, 2022
3. आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 29 मार्च, 2022
4. आवेदन पत्र डाउनलोड करने की आखिरी तारीख- 1 अप्रैल, 2022
5. आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख- 2 से 4 अप्रैल, 2022
विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एक्साइज कांस्टेबल भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. अब मागी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें