JSSC JPMCCE रिक्तियों का विवरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से झारखंड स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के माध्यम से फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन और नर्स (परिचारिका) सहित कुल 2532 रिक्तियां (2485 नियमित और 47 बैकलॉग) भरी जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।
-
फार्मासिस्ट 560 पद (रेगुलर) 25 पद (बैकलॉग)
-
प्रयोगशाला तकनीशियन 636 पद (रेगुलर) 22 पद (बैकलॉग)
-
एक्स-रे तकनीशियन 116 पद (रेगुलर)
-
नर्स (परिचारिका) ग्रेड ए 1173 पद (रेगुलर)
JSSC JPMCCE आवेदन शुल्क
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित,ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुतान करना होगा।
JSSC JPMCCE आयुसीमा
झारखंड स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।