फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC JMLCCE: झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 28 जुलाई होगा एग्जाम

Mon, 22 Jul 2024 03:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC JMLCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिका वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC JMLCCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JMLCCE 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जेएसएससी जेएमएलसीसीई 2023 परीक्षा 28 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 455 रिक्तियों को भरना है। इसमें से कीट पालन एवं संबद्ध उद्योग विभाग के अंतर्गत 268 पदों और कुशल कारीगर एवं समकक्ष पद उद्योग विभाग के तहत 187 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण 3 जुलाई से 3 अगस्त 2023 तक खुला था।

परीक्षा पैटर्न 
परीक्षा में 3 तीन पेपर होते हैं। पेपर 1- क्वालीफाइंग प्रकृति का है। पेपर 2 और पेपर 3 अंतिम चयन के लिए इन पेपरों के अंकों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर,'झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक' पर क्लिक करें।
  • अब 'विवरण देखें' पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड देखने के लिए लॉगिन करें।
  • जेएसएससी जेएमएलसीसीई 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • एक प्रति डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें