फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JSSC CCE 2023: जेएसएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ी, अब तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

Mon, 15 Jul 2024 03:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

JSSC JIS (CKHT) CCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के आवेदन की तिथि बढ़ा है। आवेदन से चूके उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते है। 
विज्ञापन
JSSC JIS (CKHT) CCE 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JSSC JIS (CKHT) CCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टाइपिंग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक और मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिका वेबसाइट-  jssc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2024 है। 

विज्ञापन


इसके अलावा, आवेदन पत्र में यदि कोई त्रुटी रह जाती है, तो आवेदक 18 से 20 अगस्त 2024 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।  

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य झारखंड सरकार के तहत विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, क्लर्क-सह-कार्यालय सहायक, लेखा क्लर्क, आशुलिपिक और अधिक पदों के लिए कुल 863 रिक्तियों को भरना है।

पात्रता मानदंड

आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

परीक्षा शुल्क 
परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध JSSC JIS(CKHT)CEE- 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरेंकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • एक प्रति डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें