JSSC CGL 2024 Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) आज 17 सितंबर को झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jssc.nic.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा 21 और 22 सितंबर, 2024 को निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास परीक्षा केंद्र पर लाने के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र हो।
जेएसएससी का लक्ष्य सहायक ब्यूरो अधिकारी, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक और योजना सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए 2017 रिक्तियों को भरना है।