17 मार्च को होगी परीक्षा
जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाली है। आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 342 रिक्तियों को भरना है।
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयुसीमा अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 21 से 35 साल, ईबीसी/बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 21 से 37 साल, एससी/एसटी के लिए 21 से 40 साल, PwD/Ex-Servicemen के लिए 21 से 45 साल और महिला उम्मीवारों के लिए 21 से 38 साल निर्धारित है। अधिक विवरण के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस जरूर पढ़ लें।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है।