भर्ती परीक्षा परिणाम के माध्यम से सभी 252 पद भरे
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से राज्य सेवा के तहत डिप्टी कलेक्टर, सहायक नगर आयुक्त, जिला समन्वयक, जेल अधीक्षक, और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 252 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। भर्ती परीक्षा परिणाम के माध्यम से सभी 252 पद भरे जा चुके हैं। मेरिट सूची में रोल नंबर, नाम, प्राथमिक श्रेणी, सेवा आवंटित, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की श्रेणी आदि की जानकारी दी गई है।
साक्षात्कार का दौर 09 से 16 मई तक चला था
झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जेपीएससी मुख्य परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों के साक्षात्कार नौ मई, 2022 से 16 मई, 2022 तक आयोजित किए गए थे। आयोग की ओर से पूर्व में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, साक्षात्कार के बाद सफल रहने वाले उम्मीदवारों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 252 पदों पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले, झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तक रांची के 14 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 4,244 उम्मीदवार शामिल हुए थे।